हरिद्वार, 1 जुलाई: टिबड़ी वार्ड 17 के पूर्व सभासद रामेश्वर दयाल व उनकी पत्नि वार्ड पार्षद विमला देवी ने प्रैसवार्ता कर पुत्र वधू द्वारा लगाए गए आरोपों को निराधार व बेबुनियाद बताया।
रामेश्वर दयाल ने कहा कि पुत्र वधू द्वारा दहेज लेने एवं मारपीट के आरोप लगाए हैं। जबकि इस तरह की कोई भी घटना घटित नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि पुत्र वधू मेरे परिवार को बदनाम करने की नीयत से इस तरह के आरोप लगा रही है।
उन्होंने पुलिस के आलाधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुत्र वधू को मेरे घर में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है। पूरा परिवार बहू को बेटी की तरह ही प्यार करता है। बहु के साथ किसी भी प्रकार की मार पिटाई नहीं की गयी गयी है।
पुलिस इस मामले पर गंभीरता से जांच करे। रामेश्वर दयाल ने यह भी कहा कि मैने अपने बेटे की शादी बड़ी धूमधाम से की थी। लेकिन बहु लगाकर अनर्गल आरोप लगाकर मेरे परिवार को मानसिक रूप से परेशान कर रही है।


More Stories
महाविद्यालय मजरा महादेव में गंगा स्वच्छता पखवाड़े के अन्तर्गत “हस्ताक्षर अभियान तथा क्विज प्रतियोगिता” का हुआ आयोजन
राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में बौद्धिक संपदा अधिकार विषयक व्याख्यानमाला के अंतर्गत चतुर्थ व्याख्यान आयोजित
महाविद्यालय मालदेवता में नमामि गंगे परियोजना एवं मां गंगा नदी पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित