अभिनव कौशिक, एनटीन्यूज़, हरिद्वार: जनपद हरिद्वार के मंगलौर क्षेत्र में एक प्राइवेट अस्पताल में आए तीन बदमाशों ने अस्पताल संचालक के रिश्तेदार को चाकुओं से गोदकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर सुनकर आए अस्पताल के कर्मचारियों को देखकर बदमाश फरार हो गये। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
अस्पताल में हुई इस वारदात के बाद पुलिस महकमें में हडकंप मच गया।
सूचना मिलते ही एसपी देहात व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। बदमाशों की पकड़ के लिए आसपास के क्षेत्र में पुलिस ने कॉम्बिंग की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। लूटपाट व चाकूबाजी की सूचना मिलते ही डीआईजी मंगलौर कोतवाली पहुंचे और टीम गठित कर शीघ्र बदमाशों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर लिया है।
एनटीन्यूज़(नवल टाइम्स न्यूज़) राष्ट्र के प्रति समर्पित एक निष्पक्ष वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारी आस्था राष्ट्र के प्रति समर्पित है। लिहाजा इस पोर्टल का संचालन भी हम बतौर मिशन ही कर रहे हैं ।
हम भारत की एकता, अखंडता तथा संप्रभुता की रक्षा के लिए दृढ़ता से संकल्पित हैं। ख़बरों के प्रकाशन में हम निष्पक्षता के साथ पत्रकारिता धर्म का पालन करते हैं। निष्पक्षता एवं निर्भीकता हमारी पहचान है।
अवैतनिक और स्वैक्षिक सेवा करने वाले संवादाता इस न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड हैं।
पोर्टल www.navaltimes.in पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरूरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्यों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाताओं ,लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
contact : Sanjeev Sharma
Whatsapp number : 9897106991
Email navaltimes@gmail.com
More Stories
हरिद्वार: कलियर क्षेत्र में बच्चों से भरी स्कूल बस खेत में गिरी, टला बड़ा हादसा
हरिद्वार: राजकीय महाविद्यालय चुडिय़ाला, भगवानपुर में राष्ट्रीय बौद्धिक परीक्षा- 2026 का आयोजन
भारत बौद्धिक राष्ट्रीय परीक्षा 2026 में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता रायपुर में 128 छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभाग