- बालक वर्ग में चंपावत और महिला वर्ग में पिथौरागढ़ बना चैंपियन
हरिद्वार, 6 अप्रैल: उत्तराखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में योगस्थली स्पोटर्स स्टेडियम रोशनाबाद में आयोजित राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का कल 5 अप्रैल रविवार को समापन हो गया।
प्रतियोगिता में बालक वर्ग में चंपावत की टीम विजेता, नैनीताल की टीम उपविजेता रही। बालिका वर्ग में पिथौरागढ़ विजेता और स्पोर्टस हॉस्टल पिथौरागढ़ उपविजेता रहे।
मुख्य अतिथी खेल मंत्री रेखा आर्य ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्राफी प्रदान की। खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए रेखा आर्य ने कहा कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया।
लगातार आयोजित की जा रही खेल प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड को खेल भूमि के रूप में विकसित कर रहे है।
लोहाघाट में स्पोर्टस कालेज निर्माण की प्रक्रिया गतिमान है। इसके अलावा गर्ल्स स्पोर्टस कालेज का निर्माण भी किया जा रहा है। बालिकाओं के लिए खेलों में आने वाला समय बेहतर होगा।
राज्य सरकार की खेलों को बढ़ावा देने की नीति के चलते हर घर में एक एथलीट होगा। विधायक रवि बहादुर एवं राज्यमंत्री हेमराज बिष्ट ने भी खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। हरिद्वार बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष डा.विशाल गर्ग ने कहा कि प्रतियोगिता में राज्य के 13 जनपदों के खिलाड़ी शामिल हुए और शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
डा.विशाल गर्ग ने बताया कि प्रतियोगिता के बेस्ट बॉक्सर का खिताब चंपावत राहुल ने एवं बेस्ट प्रमोशन बॉक्सर का खिताब पिथौरागढ़ के समक्षचंद ने जीता। डा.विशाल गर्ग ने बताया कि बॉक्सिंग को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रतियोगिताओं का किया जाएगा।
इस अवसर पर नवीन चौहान, विपिन चौधरी, सुधीर जोशी, राकेश चौधरी, सुनीता चौधरी, विक्रम सिंह, अमित सैनी, सुदेश सैनी, दीपक पवार आदि मौजूद रहे।


More Stories
गजा: सुप्रसिद्ध लोक गायक दिनेश उनियाल ने अपने बेटे की शादी में “शराब नही संस्कार” मुहिम को दिया बढावा
गौमाता को राष्ट्रीय सम्मान दिलाने के लिए तहसीलदार गजा को सौंपा ज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार के बीएड विभाग में दो दिवसीय ‘आर्ट एवं ड्रामा’ कार्यशाला का शुभारंभ