एनटीन्यूज़, हरिद्वार: टीडीएस प्लेसमेंट एंड सर्विस कंपनी के शाखा प्रमुख पर लाखों रुपए हड़पने का आरोप, मुकदमा दर्ज
जानकारी के अनुसार हरिद्वार की एक प्लेसमेंट कंपनी के शाखा प्रमुख पर लाखों रुपए हड़पने का आरोप लगा है । रानीपुर कोतवाली पुलिस ने एसएसपी के निर्देश पर शाखा प्रमुख प्रमोद बलूनी निवासी टिहरी गड़वाल पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
रानीपुर कोतवाली कुंदन सिंह राणा ने बताया टीडीएस प्लेसमेंट एंड सर्विस कंपनी के भावेश कुमार गोयल ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत की थी। शिकायत में कहा था कि प्लेसमेंट कंपनी के शाखा प्रमुख प्रमोद बलूनी हरिद्वार स्थित कंपनी में शाखा प्रमुख थे।
कंपनी की तमाम जिम्मेदारी उन पर थी, कंपनियों से भुगतान से लेकर कर्मचारियों के वेतन और वसूली का काम प्रमोद ही देखते थे। शिकायत में प्रमोद पर यह आरोप लगा है कि उसने लाखों रुपए की हेराफेरी कर धन हड़प लिया है। गड़बड़ी पकड़े जाने पर उसने कुछ पैसे वापस कर दिए थे लेकिन 9.88 लाख रुपए और 13.55 लाख रुपए का ब्याज नहीं लौटाया।
फिलहाल पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।


More Stories
शहर व्यापार मंडल ज्वालापुर की वार्षिक बैठक संपन्न, दो नई व्यापार मंडल इकाइयों की घोषणा
हरिद्वार: मुख्यमंत्री ट्रॉफी राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का रोशनाबाद में शुभारंभ
गजा: कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने सुनी जन समस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश