हरिद्वार: युवक व उसके साथी पर फायर कर घायल करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक रामसिंह पुत्र मलखान सिंह निवासी ग्राम कुड़ी नेतवाला ने कोतवाली लक्सर पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसका बेटा व उसका दोस्त किसी काम से जा रहे थे तभी रास्ते में उन पर कुछ लोगों ने देशी तमंचे से फायर कर जानलेवा हमला किया। जिसमें दोनों घायल हो गए।
मामले में तहरीर दर्ज कर पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी अंकुल पुत्र राजबीर निवासी चन्द्ररी थाना खानपुर को प्रहलादपुर अनाज मंडी के पास से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस आरोपी के अन्य साथियों को भी तलाश रही है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
एनटीन्यूज़(नवल टाइम्स न्यूज़) राष्ट्र के प्रति समर्पित एक निष्पक्ष वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारी आस्था राष्ट्र के प्रति समर्पित है। लिहाजा इस पोर्टल का संचालन भी हम बतौर मिशन ही कर रहे हैं ।
हम भारत की एकता, अखंडता तथा संप्रभुता की रक्षा के लिए दृढ़ता से संकल्पित हैं। ख़बरों के प्रकाशन में हम निष्पक्षता के साथ पत्रकारिता धर्म का पालन करते हैं। निष्पक्षता एवं निर्भीकता हमारी पहचान है।
अवैतनिक और स्वैक्षिक सेवा करने वाले संवादाता इस न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड हैं।
पोर्टल www.navaltimes.in पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरूरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्यों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाताओं ,लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
contact : Sanjeev Sharma
Whatsapp number : 9897106991
Email navaltimes@gmail.com
More Stories
आँपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी, 30 कालनेमि ढोंगी बाबाओ को किया गिरफ्तार
कुंभ मेला-2027: मेलाधिकारी ने अधिकारियों को सभी तैयारियों में तेजी लाने के दिये निर्देश
कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने समता दिवस के रूप में मनाया स्वतंत्रता सैनानी बाबू जगजीवन रामजी का 118वां जन्मदिवस