September 6, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

राजकीय इंटर कॉलेज बड़कोट में ‘बडऽ घरऽ कि निनैई’ रवांल्टी भाषा में लिखित पुस्तक का हुआ लोकार्पण

उत्तरकाशी:  विश्व प्रसिद्ध यमुना नदी की घाटी रवांई क्षेत्र के उभरते लेखक श्री यशवंत सिंह पंवार ‘यश’ की अनुवादित पुस्तक ‘बडऽ घरऽ कि निनैई’ का आज राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज बड़कोट उत्तरकाशी के सभागार में क्षेत्र के शिक्षकों एवं गणमान्य लोगों ने किया लोकार्पण।

कार्यक्रम में रवांल्टी व हिंदी भाषा के प्रतिष्ठित मूर्धन्य साहित्यकार उत्तराखंड गौरव सम्मान से सम्मानित महावीर रवांल्टा जी बतौर मुख्य अतिथि, प्रदेश मीडिया प्रभारी भाजपा श्री मनवीर सिंह चौहान विशिष्ट अतिथि, जिला अध्यक्ष राजकीय शिक्षक संघ उत्तरकाशी श्री अवतार सिंह चौहान अति विशिष्ट अतिथि, प्रिंसिपल मनोज राई कार्यक्रम के अध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहे । पुस्तक की समीक्षा लोक साहित्यकार अनोज बनाली के द्वारा पढ़ी गई।

महावीर रवांल्टा ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुंशी प्रेमचंद जी की कहानियाँ समाज के हर वर्ग की संवेदनाओं, संघर्षों और जीवन की सच्चाइयों को सामने रखती हैं। यशवंत सिंह पंवार “यश” जी ने प्रेमचंद की इन यथार्थवादी कहानियों का रवाँल्टी भाषा में रूपांतरित कर एक महत्वपूर्ण और सराहनीय कार्य किया है। इससे हमारी नई पीढ़ी अपनी लोकभाषा से जुड़ेगी और प्रेमचंद जी के साहित्य को अपनी मिट्टी और अपनी बोली में समझ सकेगी।

मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने भाषा को संजीवनी कहते हुए कहा कि
भाषा केवल संवाद का माध्यम नहीं होती, बल्कि वह हमारी पहचान, हमारी जड़ों और हमारी संस्कृति की संवाहक होती है। इसलिए रवाँल्टी भाषा के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में यह पुस्तक निश्चित रूप से एक महत्वपूर्ण कदम है।

पुस्तक के अनुवाद श्री यशवंत सिंह पंवार ने इस पुस्तक लेखन की यात्रा में विस्तार से जानकारी प्रदान की, और बताया कि राष्ट्र सेवा केवल सीमा पर तैनात रहकर ही नहीं की जाती बल्कि अपनी भाषा, संस्कृति और पर्यावरण का संरक्षण एवं संवर्धन करना भी देश सेवा ही है।

श्री अवतार सिंह चौहान ने यशवंत पंवार के माध्यमिक शिक्षा में किए गए सेवाकाल को याद करते हुए उनके दृढ़ संकल्प को सराहा गया।

उनके इस रचनात्मक एवं सांस्कृतिक प्रयास के लिए हार्दिक बधाई दी । कार्यक्रम का संचालन ‘शैलेश मटियानी पुरस्कार’ प्राप्त श्री ध्यान सिंह रावत ‘ध्यानी’ ने रवांल्टी लोक भाषा, संस्कृति और इतिहास के सभी पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए किया।

कार्यक्रम में स्वागत भाषण श्री जयवीर रावत और कार्यक्रम का समापन श्री मनोज राई के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर श्री अरविन्द पंवार, डॉ आशीष नौटियाल, डॉ पूजा चौहान,श्री रमेश पंवार,जनक रावत, आशीष रमोला,अतोल रावत, रणवीर सिंह रावत, जयप्रकाश रावत, अनिल पयाल, रूपेन्द्र रावत, अरविंद रावत, दिनेश चौहान,किशन रावत,निर्मल नौटियाल, रविन्द्र रावत, संजय रावत, जगमोहन रावत आशीष पंवार,तरवीन राणा,नवीन जगुड़ी, गोपाल राणा, विकास पंवार, रोहित रावत,हरीश पंवार इत्यादि अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

 

भीषण बाढ़ से प्रभावित बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आएं स्वतंत्रता सेनानी शहीद परिवार- जितेन्द्र रघुवंशी

 

About The Author