- जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक श्री नरेश कुमार हल्दीयानी ने दी अस्थाई शिक्षण कार्य की अनुमति
डॉ संदीप भारद्वाज ,नवल टाइम्स न्यूज़, हरिद्वार: माननीय मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत ग्राम बहादरपुर जट में इसी सत्र से नवीन राजकीय महाविद्यालय की शुरुआत होनी है इस बात को ध्यान में रखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक श्री नरेश कुमार ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय बहादरपुर जट में अस्थाई रूप से शिक्षण कार्य शुरू करने के लिए दो कमरों को देने की अनुमति प्रदान कर दी है।
इस कार्य के लिए वहां के ग्राम प्रधान श्री नरेश कुमार तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिस्वरानंद जी के प्रयासों से यह कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है 2 दिन के बाद जिलाधिकारी हरिद्वार के द्वारा स्थाई भूमि का आदेश पारित हो जाएगा।
तत्पश्चात नोडल अधिकारी प्रोफेसर सतेंद्र कुमार निदेशालय हल्द्वानी को अपनी रिपोर्ट भेज देंगे उसके पश्चात शासन द्वारा नवीन राजकीय महाविद्यालय बहादरपुर जट का शासनादेश आ जाएगा और फिर इसी सत्र से शिक्षण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।


More Stories
उत्तराखंड के प्राध्यापकों का शैक्षिक एवं सांस्कृतिक अध्ययन भ्रमण केंद्रीय विश्वविद्यालय, प्रयागराज में संपन्न
हरिद्वार: धनौरी पीजी कॉलेज में ‘विज्ञान जागरूकता सप्ताह’ के तीसरे दिन पोस्टर प्रस्तुतीकरण का आयोजन
राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में विकसित भारत@2047 पर अंतरराष्ट्रीय मंथन आज