अभिनव कौशिक, नवल टाइम्स न्यूज़, हरिद्वार: योग गुरु बाबा रामदेव का अश्लील पोस्टर बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पतंजलि की ओर से दो आरोपियों के खिलाफ कनखल थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुकद्मा दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
मिली जानकारी अनुसार पतंजलि के लीगल काम देखने वाले रमन पंवार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बाबा रामदेव की कुछ लोगों ने उनके अश्लील और भद्दे पोस्टर तैयार कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए हैं, जिससे बाबा की छवि धूमिल हो रही है।
सोशल मीडिया पर ऐसे पोस्टर अपलोड करने वाले दो लोगों का नाम सामने आ रहा है। जिसमें नेहरु कॉलोनी, देहरादून निवासी गजेंद्र और उसके साथ हेमंत शामिल हैं। कनखल पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


More Stories
राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में सत्र 2025-26 की पूर्व छात्र परिषद बैठक सम्पन्न
कंपनियां अपने नियमों का हवाला देकर श्रमिकों का कर रहीं उत्पीड़न- वरूण बालियान
जेयूयू हरिद्वार इकाई का शपथ ग्रहण आयोजित, अध्यक्ष राजकुमार, महासचिव नवीन चौहान सहित कार्यकारिणी ने ली शपथ