अभिनव कौशिक, हरिद्वार: बीएचईएल मध्य मार्ग भगत सिंह चौक आर्य समाज मंदिर के रास्ते में गिरा पेड़, स्कूटी सवार युवक और युवती घायल ।
जानकारी के अनुसार अभी लगभग 5:00 बजे भेल मध्य मार्ग भगत सिंह चौक से बीएचईएल जाने वाली रास्ते में सेक्टर 2 के पास एक विशालकाय पेड़ अचानक सड़क पर आ गिरा।
जिससे रहा चलते स्कूटी सवार युवक और युवती उसकी चपेट में आ गए और घायल हो गए उपचार हेतु उन्हें अस्पताल भेजा गया।
वहीं अब रेस्क्यू टीम भी आकर पेड़ को हटाने का काम कर रही है और पेड़ को काटकर हटाया जा रहा है।
जानकारी के लिए बताते हैं आपको की इस मध्य मार्ग पर अक्सर तेज हवा चलने पर या आंधी आने पर पेड़ का गिरना आम बात है ऐसे में चुकी नेशनल गेम भी हरिद्वार में हो रहे हैं और रोशनाबाद स्टेडियम जाने के लिए भी इस मार्ग का प्रयोग किया जाता है।
ऐसे में उन पेड़ों जो ज्यादा उम्र दराज हो गए हैं या जिनकी जडे़ ढीली पड़ गई है को हटाना या छटाई करनी आवश्यक हो गई है नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।



More Stories
हरिद्वार: त्योहारी अवधि में परिवहन विभाग सख्त, अधिक किराया वसूली और ओवरलोडिंग पर 45 चालान
सोमवती स्नान पर्व: हरिद्वार पुलिस ने जारी किया रूट प्लान, भारी वाहनों की शहर में ‘नो एंट्री’, जानिए पूरा प्लान
गंगा नहर क्लोजर के दौरान घाट निर्माण में महत्वपूर्ण कार्य तय समयसीमा में पूरे, 10 नए घाट , 56 पुराने घाटों की मरम्मत पूरी