एनटीन्यूज़,हरिद्वार: कल मंगलवार की देर शाम पुलिस कर्मी के बेटे द्वारा युवती का आपहरण कर लिए जाने की रिपोर्ट लिखवाई गई थी जोकि गलत निकली।
युवती, आरोपी युवक के साथ शादी कर पुलिस चौकी पहुंची और आरोपों को गलत बताया। युवती ने अपनी शादी के दस्तावेज भी पुलिस को दिखाए और दोनों के बालिग होने की बात कही।
बताते चलें कि कल रानीपुर कोतवाली में एक महिला ने अपनी बेटी के अपहरण का आरोप लगाते हुए पुलिसकर्मी के बेटे के खिलाफ मुकद्मा दर्ज करवाया था।
आरोप था की उसकी बेटी को पुलिसकर्मी का बेटा परेशान करता था। तहरीर पर पुलिस ने मुकद्मा दर्ज कर युवती की छानबीन शुरू कर दी थी। पुलिस ने आरोपी युवक की तलाश में कई स्थानों पर दबिश भी दी किन्तु सफलता हाथ नहीं लगी।
इसी बीच आज बुधवार को युवती अपने आरोपी प्रेमी के साथ शादी कर गैस प्लांट चौकी पहुंची और शादी के दस्तावेज पुलिस को दिखाए। युवती ने पुलिस को बताया कि वह दोनों बालिग हैं और साथ रहना चाहते हैं। उसने सभी आरोपों को निराधार बताया।


More Stories
अमर शहीद कुशल कुंवर की 83 वीं पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री हिमन्त बिश्व शर्मा ने दी श्रद्धांजलि
कोटा: गुरु गोविंद विहार कोटा जंक्शन पर महाराणा प्रताप जयंती व सम्मान
हरिद्वार में 5211 किग्रा वजन के विशाल पारद शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न, 2000 से अधिक श्रद्धालु हुए शामिल