एनटीन्यूज़,हरिद्वार: हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली में महिला के बेटे को चाकू की नोक पर रखकर महिला के साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है।
आरोपी महिला के रिश्ते का देवर है आरोपी ने महिला के साथ किए दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया और वीडियो वायरल करने के नाम पर महिला से दुष्कर्म करता रहा और अब आरोपी महिला से ₹100000 की डिमांड कर रहा है, कोर्ट के आदेश पर ज्वालापुर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
ज्वालापुर पुलिस ने बताया कि पीडिता का पति सऊदी अरब में काम करता है आरोपी महिला का रिश्ते में देवर है जो थाना पथरी क्षेत्र का रहने वाला है।
पति के बाहर होने की वजह से वह अक्सर उनके घर आया करता था। महिला ने आरोप लगाया कि एक दिन आरोपी साहिल ने उनके घर आकर उनके बेटे को उठा लिया और उसके गले में चाकू रखकर महिला के साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


More Stories
उत्तराखंड के प्राध्यापकों का शैक्षिक एवं सांस्कृतिक अध्ययन भ्रमण केंद्रीय विश्वविद्यालय, प्रयागराज में संपन्न
हरिद्वार: धनौरी पीजी कॉलेज में ‘विज्ञान जागरूकता सप्ताह’ के तीसरे दिन पोस्टर प्रस्तुतीकरण का आयोजन
राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में विकसित भारत@2047 पर अंतरराष्ट्रीय मंथन आज