जीतिन चावला एनटीन्यूज़ हरिद्वार: हरिद्वार की पॉश कॉलोनी गोविंदपुरी में एक ब्यूटीशियन के साथ उसके पति के द्वारा मारपीट की खबर सामने आई है.
पुलिस ने पति और जेठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है जानकारी के अनुसार यह घटना बीते शुक्रवार की है जब रानीपुर मोड़, गोविंदपुरी निवासी ब्यूटीशियन और उसके पति के बीच विवाद हो गया और बात तब ज्यादा आगे बढ़ गई जब पति ने उसका गला दबाकर मारने की कोशिश की, बीच बचाव में 10 साल का बेटा आया तो उसको भी पकड़ लिया.
वहीं ब्यूटीशियन का आरोप है कि झगड़े के बीच उसके जेठ भी आ गए और वीडियो बनाने लगे और साथ ही उस को अपशब्द भी कहे वहीं पत्नी ने यह भी आरोप लगाया है कि उसका पति पिछले कई महीनों से उसके साथ मारपीट कर चुका है और लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित करता रहता है और उसको पिछले 14 वर्षों से परेशान किया जा रहा है.
आपको बता दें कि इनका विवाह 2007 में हुआ था वहीं पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद उसके पति तथा जेठ निवासी गोविंदपुरी रानीपुर मोड़ हरिद्वार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.



More Stories
बारिश के बीच भी जारी रही तैयारियों की समीक्षा, मौके पर ही तय किए गए सुधार और व्यवस्थाओं से जुड़े जरूरी कदम
राज्यपाल ने हरिद्वार में 52वें अखिल भारतीय प्राच्यविद्या सम्मेलन का उद्घाटन किया
विधानसभा निर्वाचन-2027 की तैयारियां की तेज, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों एवं एसडीएम के साथ की बैठक