हरिद्वार, 4 मार्च: प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान बैंक के कर्मचारियों द्वारा सहयोग नहीं करने का आरोप लगाते हुए सौरभ मिश्रा ने कहा की पिता की मौत के बाद बैंक में चली आ रही एफडी में मेरा नाम अंकित है।
लेकिन एक एफडी में मेरा नाम बैंक के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण अंकित नहीं किया गया है। बैंक कर्मचारी अब एफडी को लेकर मेरे साथ ठीक रवैया नहीं अपना रहे हैं। कई बार बैंक के चक्कर लगा चुका हूं। सभी डाक्यूमेंट्स भी जमा किए गए हैं। उसके बावजूद भी बैंक कर्मचारी एफडी की धनराशि नहीं दे रहे हैं।
ब्याज भी रोक दिया गया है और एफडी भी होल्ड कर दी गई है। कई चक्कर लगाने के बावजूद बैंक कर्मचारियों का सहयोग नहीं मिल रहा है।
सौरभ मिश्रा ने कहा कि बैंक कर्मचारियों की लापरवाही, मदद ना करना, बार-बार डॉक्यूमेंट मांगना और सही जानकारी बैंक कर्मचारियों द्वारा नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि बैंक कर्मचारी मेरा मानसिक उत्पीड़न कर रहे हैं।


More Stories
राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट, पिथौरागढ़ में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए छात्र संघ चुनाव 2026 की प्रक्रिया प्रारम्भ
राजकीय महाविद्यालय मजरा महादेव में चित्रकला व स्लोगन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पर विद्या भारती रचेगी विश्व कीर्तिमान, 25 सितंबर को कुंभनगरी हरिद्वार सहित देशभर में होगा सामूहिक गायन