हरिद्वार: भगत सिंह चौक पर पिछले वर्षों की तरह इस बार फिर जल भराव से लोगों की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही है।
हरिद्वार में देर रात से लगातार हो रही बारिश ने जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। लगातार हो रही बारिश की वजह से शहर के कई इलाकों में जल भराव की समस्या उत्पन हो गई है।
ज्वालापुर, कनखल समेत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जल भराव की स्थिति से स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं भगत सिंह चौक पर पिछले वर्षों की तरह एक बार फिर जल भराव की समस्या से राहगीरों को काफी मुश्किलों का सामना करना पर रहा है।
विभागों के तमाम दावों व प्रयासों के बावजूद यहां के हालात नहीं सुधरे, हर वर्ष मानसून आते ही जल भराव की स्थिति उत्पन्न होती है। लेकिन इसका समाधान आज तक नहीं हो पाया।
वहीं मौसम विभाग ने हरिद्वार में दो दिनों तक भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिसके बाद जिलाधिकारी ने भी स्थानीय जनता से सतर्कता बरतने की अपील की है।


More Stories
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक एवं महापौर किरण जैसल ने कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों के साथ सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’
कोटा: वीर सावरकर जयंती पर राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रसेवा का संदेश
प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, “लेखक श्री सम्मान” से नवाजे गये