February 20, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

हरिद्वार: मनसा देवी मंदिर से गायब हुई 09 वर्षीय बच्ची, पुलिस तत्परता से 1 घंटे में हुई बरामद

 

हरिद्वार: पुलिस की तत्परता एवं डॉ नरेश चौधरी के अनुभव ने मां मनसा देवी मंदिर से गायब हुई 9 वर्षीय बच्ची को एक हूं 1 घंटे में ही सकुशल बरामद कर लिया

बता दें कि आज सोमवती अमावस्या की अपार भीड़ गंगा स्नान के बाद मां मनसा देवी के दर्शन करने पहुंच रही है।

श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ का दबाव हरकी पौड़ी के बाद मां मनसा देवी पर है जिस के क्रम में मनसा देवी जोन की संवेदनशीलता को दृष्टिगत रेडक्रॉस सचिव डॉ. नरेश चौधरी के अनुभव को देखते हुए उन्हें मां मनसा देवी जोन का जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया।

आज सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ में 09 वर्ष की बच्ची कनिका, पुत्री विरेंद्र सिंह अपने परिवार के साथ ग्राम सीलनी जनपद झज्जर हरियाणा से गंगा स्नान के बाद मां मनसा देवी के दर्शन करने पहुंची।

अपार भीड़ के कारण कनिका गुम हो गई जिसके 01 घंटे के अंदर ही जोनल मजिस्ट्रेट डॉ. नरेश चौधरी, पुलिस उप निरीक्षक कुमकुम धनिक, नीलू नेगी, हिमानी नेगी, मुकेश पंत, दीपक रावत, सुषमा रानी एवं एलआईयू के सुरेश राणा के अथक प्रयासो से कनिका को उसके परिवार सुपुर्द कर दी गई।

About The Author