हरिद्वार, 2 जुलाई24 : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के संसद में दिए गए बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम के परमाध्यक्ष महंत रूपेंद्र प्रकाश महाराज ने कहा कि राहुल गांधी का बयान निंदनीय है।
हिंदुओं को हिंसक कहकर राहुल गांधी ने बहुसंख्यक हिंदु समाज का अपमान किया है। बयान के लिए राहुल गांधी को हिंदू समाज से माफी मांगनी चाहिए।
महंत रूपेंद्र प्रकाश ने राष्ट्रपति से राहुल गांधी की संसद सदस्या समाप्त करने की मांग भी की। आश्रम में आयोजित प्रैसवार्ता के दौरान महंत रूपेंद्र प्रकाश ने कहा कि चुनाव से पूर्व भी हिंदू समाज के प्रति टिप्पणी की गयी थी। ऐसी टिप्पणीयां बंद होनी चाहिए। वरना हिंदू समाज घोर प्रतिकार करेगा।
उन्होंने कहा कि सरकार को राहुल गांधी के विदेशी षड़यंत्रकारियों से संबंधों की भी जांच करनी चाहिए। हिंदू रक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरी ने कहा कि संसद में विकास की बात होनी चाहिए।
लेकिन राहुल गांधी ने हिंदुओं के प्रति टिप्पणी कर अपनी संकीर्ण मानसिकता परिचय दिया है। ऐसी टिप्पणीयों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता डा.विशाल गर्ग भी मौजूद रहे।


More Stories
राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट, पिथौरागढ़ में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए छात्र संघ चुनाव 2026 की प्रक्रिया प्रारम्भ
राजकीय महाविद्यालय मजरा महादेव में चित्रकला व स्लोगन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पर विद्या भारती रचेगी विश्व कीर्तिमान, 25 सितंबर को कुंभनगरी हरिद्वार सहित देशभर में होगा सामूहिक गायन