जीतिन चावला एनटीन्यूज़: जिला प्रभारी कांग्रेस सेवा दल मनोज महंत के आदेश अनुसार महानगर अध्यक्ष मोनिक धवन के नेतृत्व में ज्ञापन महापौर महोदय नगर निगम हरिद्वार के कार्यालय में दिया गया कि महानगर हरिद्वार में प्रत्येक पार्टी को अपने जनसंपर्क बढ़ाने व पार्टी के दायित्व का निर्वहन करने के लिए अपना कार्यालय है परंतु महानगर कांग्रेस सेवादल के पास अपना कार्य नहीं होने के कारण कांग्रेस पार्टी की रीति नीति को आम जनता तक पहुंचाने में परेशानी होती है .
और एक निश्चित स्थान ना होने के कारण संगठित तौर पर कार्य नहीं हो पा रहा है महानगर कांग्रेस सेवादल परिवार को शहर में कार्यालय आवंटित किया जाए तो कांग्रेस सेवा दल के द्वारा अपने दायित्वों को का संगठित तौर पर निर्भर किया जा सकेगा.
इस संदर्भ में कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने देवपुरा जाकर महापौर महोदय के कार्यालय में ज्ञापन देकर अपनी बात रखी साथ में हरजीत सिंह, वीना कपूर, मंजू रानी महानगर अध्यक्ष स्वाति शर्मा फयाज अली, विकास रस्तोगी, मधुकांत गिरी ,बलराम गिरी पवन शर्मा आदि मौजूद थे




More Stories
उत्तराखंड को घुसपैठिया कहने पर अखिलेश यादव के खिलाफ शिवसेना का जोरदार प्रदर्शन
हरिद्वार में 25वीं उत्तराखंड स्टेट मिनी सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन
एनयूजे आई की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण संपन्न, अध्यक्ष पद पर देवेंद्र शर्मा और महामंत्री पद की जोगेंद्र सिंह मावी ने ली शपथ