डी पी उनियाल ,गजा: विकास खंड चम्बा के ग्राम बागी ( मल्ली बी पुरम) के निवासी व राजकीय इंटर कॉलेज केशरधार नैचोली मे शिक्षक पद पर कार्यरत प्रवक्ता धर्म सिंह तोपवाल के होनहार सुपुत्र दिव्यांशु तोपवाल का चयन भारतीय नौ सेना (Indian Navy) मे सब- लेफ्टिनेंट के प्रतिष्ठित पद पर होने से क्षेत्र व परिवार मे खुशी की लहर है, दिव्यांशु तोपवाल की इस सफलता पर क्षेत्र के लोगों ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।
दिव्यांशु तोपवाल के पिता धर्म सिंह तोपवाल शिक्षक व माँ श्रीमती किरण तोपवाल गृहणी है, दिव्यांशु तोपवाल की प्रारंभिक शिक्षा एन टी आई एस पब्लिक स्कूल से हुई है इसके बाद उन्होंने ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी देहरादून से बीटेक की डिग्री हासिल की है अपनी इस शैक्षणिक सफलता के बाद उन्होंने भारतीय नौ सेना की परिक्षा उत्तीर्ण कर माता पिता व क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
दिव्यांशु तोपवाल अब 11 महिने की कठिन सैन्य प्रशिक्षण के लिए आई. एन. ए. एझिमाला केरल जायेंगे। शिक्षक पिता के मार्गदर्शन और माता के संस्कारों को फलीभूत करते हुए दिव्यांशु ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
उनकी इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनके पिता धर्म सिंह तोपवाल ने कहा कि उनका बेटा भारतीय नौ सेना मे देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए क्षेत्र व राज्य का नाम रोशन करेगा।


More Stories
हरिद्वार ग्रामीण की युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी की बैठक ,सौरभ सैनी के नेतृत्व में सम्पन्न
पी जी कॉलेज, कोटद्वार में आयोजित उद्यमिता ओरिएंटेशन कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सीखे उद्यमिता के गुर
राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी में शांतिपूर्वक प्रारम्भ हुई सम- सेमेस्टर की मुख्य परीक्षाएं