हरिद्वार: महिला को सम्मोहित कर लाखों के गहनों की ठगी करने का मामला रुड़की से सामने आया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
जानकारी के अनुसार गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के मुक्तुलपुरी निवासी लक्ष्मी बंसल किसी कार्य से नहर किनारे स्थित विधायक के कैंप कार्यालय गई थी। वहां से वापस लौटते समय नेहरू स्टेडियम के समीप उन्हें एक व्यक्ति मिला और उनके हाथों में पैसे दिए और उनसे बात करनी शुरू कर दी।
कुछ देर बातों के बाद महिला उक्त व्यक्ति के झांसे में आ गई और उन्होंने अपने कानों के कुंडल, गले का लॉकेट समेत अन्य ज्वैलरी उतारकर उक्त व्यक्ति को दे दी। इससे पहले कि महिला कुछ समझ पाती आरोपी मौके से फरार हो गया। अपने साथ ठगी का अहसास होने पर महिला ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी।
परिजनों ने पुलिस को बताया और मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला से जानकारी लेने के बाद आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। वहीं इस संबंध में कोतवाली प्रभारी गोविंद सिंह का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है।


More Stories
धार्मिक स्थलों में श्रद्धालुओं के दान का हो रहा दुरुपयोग, सरकारी मंदिरों में दान देना करें बंद – स्वामी आनंद स्वरूप
श्री अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन,श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज पुनः बने अध्यक्ष
शिक्षा ही बच्चे के जीवन को नई दिशा और बेहतर भविष्य प्रदान करने का सबसे बड़ा माध्यम है-डा.विशाल गर्ग