हरिद्वार, 23 सितम्बर: प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता के दौरान एक महिला ने श्यामपुर गाजीवाली क्षेत्र के एक संत पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगायी है।
प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता के दौरान मूलरूप से दिल्ली निवासी महिला कुुसुम ने आरोप लगाते हुए बताया कि संत उनका लंबे समय से मानसिक व शारीरिक रूप से उत्पीड़न कर रहा है। जमीन खरीदने के नाम पर उनसे लाखों रूपए हड़प लिए गए।
कुसुम ने बताया कि उनके वाहन खरीदने व आश्रम निर्माण के नाम पर उनके साथ धोखाधड़ी करते हुए लाखों रूपए ऐंठ लिए गए हैं। महिला ने कहा कि उनके दामाद सोमपाल उर्फ वरूण के नाम पर खरीदे गए वाहन की किश्ते संत ने चुकाने का वादा किया था। लेकिन किश्तें नहीं चुकाने की वजह से बैंक का कर्ज बढ़ता जा रहा है।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि संत ने धोखाधड़ी करते हुए ग्राम समाज की भूमि को अपनी बताकर 6 लाख 80 हजार रूपए लेकर उनके दामाद से ले लिए। कुसुम के साथ बबीता ने भी अपने साथ अन्याय का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की।


More Stories
राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित शिविर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं- डॉ. इवान्शु सैनी
धनौरी पी.जी. कॉलेज में विश्व दर्शन दिवस के उपलक्ष्य में हुआ एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन
रुद्रप्रयाग: महाविद्यालय जखोली के स्वयंसेवियों ने इंद्रनगर महाविद्यालय लिंक मार्ग पर चलाया सघन स्वच्छता अभियान