अनूप,हरिद्वार: शहर हरिद्वार में आने वाली दिनांक 17 अक्टूबर 2023 दिन मंगलवार को एक दिन के लिये “द्वार पॉपअप शॉपिंग बाजार” मचेगी।
बता दें कि होटल क्लासिक रेजीडेंसी निकट शंकर आश्रम चौक ज्वालापुर हरिद्वार में पहली बार एक दिन के लिये धूम मचाने आ रहा है ‘द्वार पॉपअप शॉपिंग बाजार’ इसमे मुख्य आकर्षण खरीदारी के साथ साथ लाइव बैंड म्यूजिक, डांस , खाना पीना और ढेर सारी मस्ती , बिल्कुल लेटेस्ट डीज़ाइनर व आकर्षक लेडीज़ व बच्चों के कपड़े, लेडीज़ सूट की मनमोहक वैरायटी , मेकअप आर्टिस्ट , नेल आर्टिस्ट, ब्रास की इम्पोर्ट आइटम्स, दीवाली की सजावट का सामान, ऑर्गेनिक खाने पीने का सामान, हैंडलूम की वैरायटी, बच्चों की लुभाने वाली वस्तुएं, नवरात्रि के स्वादिष्ट व्यंजन, गिफ्ट पैक व चॉकलेट की शानदार वैरायटी व अन्य लुभावनी वस्तुओं की शानदार वैरायटी ।
पॉपअप बाजार की संयोजिका उर्वशी चावला व वंशिका कुमार कहती है कि हमारे शहर हरिद्वार में इस तरह की हाई फाई मार्किट की प्रदर्शनी पहली बार उच्च स्तर पर लग रही है और इसे एक त्योहार की तरह मनाया जायेगा । यह मार्किट हमारे शहर के लिए यूनिक मार्किट होगी ।



More Stories
दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, रिलायंस डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर में मिली अनियमितताएं, खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे
कुंभ मेला 2027: देवभूमि की लोक संस्कृति का अनूठा संगम, 15 मार्च को हरिद्वार में होगा देव डोलियों का ‘अमृत स्नान’
धनौरी पी.जी. कॉलेज और IAPT की पहल: माँ कौशल देवी पब्लिक स्कूल में सजीव प्रयोगों से बच्चों ने सीखी फिजिक्स