हरिद्वार: ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने लक्सर क्षेत्र में संचालित कई मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया।
औचक निरीक्षण की भनक लगते ही कई मेडिकल स्टोर संचालक स्टोर बंद करके भाग खड़े हुए। इस दौरान अनीता भारती ने मानकों के विपरीत चल रहे चार मेडिकल स्टोर बंद करा दिए।
बता दें कि लक्सर क्षेत्र में मेडिकल स्टोर के जरिए नशे के कारोबार की सूचना मिलने के बाद ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने क्षेत्र के कई मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया। अनीता भारती ने बताया कि मेडिकल स्टोरों पर कई तरह की सावधानियां नहीं बरती जा रही हैं। नशे के लिए लोग लाइफ सेविंग ड्रग्स और नारकोटिक दवाइयों का सेवन कर रहे हैं। इसलिए समय-समय पर वो रूटीन चेकिंग करती हैं।
उन्होंने बताया कि सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को बिना फार्मासिस्ट और लाइसेंस के मेडिकल स्टोर संचालित न करने की सख्त हिदायत दी गई है।
अनिता भारती ने बताया कि लक्सर क्षेत्र में चार मेडिकल स्टोर ऐसे पाए गए जो मानकों के विपरीत संचालित किए जा रहे थे। चारों मेडिकल स्टोर बंद करा दिए हैं और उन्हें नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।



More Stories
आईआईएम काशीपुर में नानकमत्ता महाविद्यालय की छात्रा निर्मल कौर ने किया उत्पादों का प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण
हरिद्वार: बेकरी में एक साथ बन रहे थे वेज-नॉनवेज उत्पाद, 56 पैकेट नॉनवेज रस्क मौके पर नष्ट कराए
हरिद्वार: बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 72 चालान; लग्जरी एवं स्लीपर बसों की तकनीकी जांच का अभियान जारी