हरिद्वार: युवाओं को नशे की गर्त में धकेलने वाला नशे का तस्कर तथा नशीली दवाओ के साथ मेडिकल संचालक गिरफ्तार
हरिद्वार। लक्सर कोतवाली पुलिस ने युवाओं की नसों में जहर घोलने वाले नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्कर को नशीली दवाएं बेचने वाले मेडिकल संचालक को भी धर दबोचा। पुलिस ने आरोपितों के पास से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद कीं हैं।
जानकारी के मुताबिक मिशन ड्रग्स फ्री देवभूमि के तहत पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ कार्यवाही कर रही है। इसी कड़ी में चैकिंग के दौरान पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपित के पास से 480 नशीले कैप्सूल डाईक्लोमाइन हाइड्रोक्लोराइड टरमाडोल बरामद हुए।
पूछताछ में आरोपी ने नशीली दवा को पुहाना भगवनापुर से लाना बताया। जिस पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मैडिकल संचालक अदनान पुत्र अजरार निवासी माधोपुर थाना कोतवाली गंगनहर जनपद हरिद्वार को भी गिरफ्तार कर लिया।
नशा तस्कर का नाम पता नईम पुत्र सलीम निवासी सालियर थाना गंगनहर रूड़की, हरिद्वार बताया। पुलिस ने आरोपित के पास से तस्करी में प्रयुक्त बाईक व मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।



More Stories
1 साल से फरार चल रहा चोरी का आरोपित हरिद्वार पुलिस की गिरफ्त मे
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री ने किया हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण
हरिद्वार: वोट चोरी और अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता डा.रागिनी नायक ने साधा भाजपा पर निशाना