हरिद्वार: रात में चोरों द्वारा 7 दुकानों के ताले तोड़े जाने का मामला सामने आया है बहादराबाद थाना क्षेत्र में बीती रात बाजार चौकी से चंद कदमों की दूरी पर नकाबपोश चार बदमाशों ने 7 दुकानों के ताले तोड़ दिए ।
पुलिस को इस घटना की सूचना तड़के राहगीरों से मिली। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
मिली जानकारी के अनुसार तड़के राहगीरों द्वारा सूचना दी गई कि बहादराबाद स्थित पृथ्वीराज इंटर कॉलेज के बाहर स्थित सात दुकानों के ताले और शटर टूटे पड़े हैं। राहगीरों से मिली जानकारी के बाद बहादराबाद थाना पुलिस में हड़कंप मच गया।
मौके पर पहुंची बहादराबाद पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। मार्केट में लगे सीसीटीवी कैमरों की जब फुटेज खंगाली गई तो रात करीब 12.30 बजे नकाबपोश 4 बदमाशों द्वारा चोरी की इन वारदातों को अंजाम दिया गया। चोरों ने इन दुकानों से नकदी पर हाथ साफ किया, जबकि कई दुकानों में रखा सामान भी चोर उड़ा ले गए।
जिन दुकानों में चोरी हुई वहां के दुकानदारों ने दुकान के बाहर व दुकान के अंदर भी सीसीटीवी कैमरे लगाए हुए थे, जिसमें चोरों की पूरी करतूत कैद हो गईं। प्रभारी इंचार्ज और बाजार चौकी प्रभारी अशोक शीर्षवाल ने बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा सात दुकानों के शटर टूटे होने की जानकारी तड़के दी गईं।
चोरों ने अधिकतर दुकानों में से गल्ले में रखे पैसों पर हाथ साफ किया है, जबकि कुछ दुकानों में से सामान ले उड़े हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चारों नकाबपोश चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।


More Stories
उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संघ की हरिद्वार जिला कार्यकारिणी का गठन
राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट में छात्रसंघ निर्वाचन 2026-27 के तीसरे दिन 13 छात्र-छात्राओं ने दाखिल किया नामांकन
राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में छात्र संघ चुनाव प्रक्रिया के अंतर्गत, दाखिल हुए नामांकन पत्र