डॉ संदीप भारद्वाज, नवल टाइम्स न्यूज़ हरिद्वार: आज 31 अक्टूबर 2022 को राजकीय माॅडल महाविद्यालय, मीठीबेरी (हरिद्वार) में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ सुनील कुमार के दिशा निर्देशन में हुआ।
इस अवसर पर एक दौड़ रन फाॅर यूनिटी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान के प्राध्यापक डॉ कुलदीप चौधरी ने बताया कि किस प्रकार से सरदार वल्लभ भाई पटेल ने सम्पूर्ण भारत की एकता में अपने योगदान दिया और सम्पूर्ण भारत की 550 से भी अधिक रियासतों को जोड़कर अखण्ड भारत का निर्माण किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ सुनील कुमार ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को शपथ दिलाई।
इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफेसर सतेन्द्र कुमार, डॉ अरविंद वर्मा, डॉ सुनीता बिष्ट, डॉ सुमन पांडेय, डॉ लक्ष्मी मनराल तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारियों में शशिधर उनियाल एवं कुलदीप सिंह आदि उपस्थित रहे तथा छात्र-छात्राओं में गुलफाम, संदीप, दीपक सिंह, विनोद पाल, आंचल, सपना,काजल, रजनी, प्रिया आदि ने प्रतिभाग किया।



More Stories
राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा (धारमण्डल) में कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
कनखल में गंगा नदी में कार धोना पड़ा भारी, तेज बहाव में गाड़ी समेत बहे 3 लोग, 2 को बचाया,1 लापता
स्वामी हरिहरान्द थे महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी- स्वामी शरद पुरी