राजकीय मॉडल महाविद्यालय मीठीबेरी हरिद्वार में सत्र 2023-24 हेतु प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। महाविद्यालय में इच्छुक प्रवेश अभ्यर्थी स्नातक (बी०ए०) में प्रवेश के लिए 25 जून 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
महाविद्यालय में कला संकाय के अंतर्गत हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, इतिहास, समाजशास्त्र, राजनीति शास्त्र, शिक्षाशास्त्र एवं अर्थशास्त्र विषय संचालित हैं। प्राचार्य प्रोफेसर अर्चना गौतम ने बताया कि वर्तमान सत्र में केवल ऑनलाइन व्यवस्था के माध्यम से प्रवेश लिया जा सकता है।
महाविद्यालय में छात्र-छात्राएं आवेदन पंजीकरण शुल्क श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के नियमों के आधार पर देय होगा। आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया 27 मई से प्रारंभ होगी तथा आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 जून है एवं प्रवेश शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 10 जुलाई नियत की गई है। कक्षाओं का संचालन 11 जुलाई से प्रारंभ होगा। महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं दिए गए लिंक
https://ukadmission.samarth.ac.in/demo.php पर आवेदन कर सकते हैं।



More Stories
हरिद्वार: त्योहारी अवधि में परिवहन विभाग सख्त, अधिक किराया वसूली और ओवरलोडिंग पर 45 चालान
सोमवती स्नान पर्व: हरिद्वार पुलिस ने जारी किया रूट प्लान, भारी वाहनों की शहर में ‘नो एंट्री’, जानिए पूरा प्लान
गंगा नहर क्लोजर के दौरान घाट निर्माण में महत्वपूर्ण कार्य तय समयसीमा में पूरे, 10 नए घाट , 56 पुराने घाटों की मरम्मत पूरी