हरिद्वार: हरिद्वार में पटवारी द्वारा रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी पटवारी को प्रशासन ने निलंबित कर दिया है।
बता दें कि हरिद्वार के गैंडी खाता क्षेत्र के पटवारी रामनाथ को निलंबित कर दिया गया है। पटवारी रामनाथ का एक वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था जिसमें पटवारी एक व्यक्ति के घर जाकर उससे पैसे लेता हुआ दिखाई दे रहा था। जिसको संज्ञान में लेते हुए जिला प्रशासन ने पटवारी को निलंबित कर दिया है।
वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने मामले की जांच करने की बात कही थी और इसी क्रम में पटवारी को सस्पेंड कर दिया गया है।
एसडीएम पूरन सिंह राणा ने बताया कि पटवारी का रिश्वत लेते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था जिस पर कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से पटवारी को सस्पेंड कर दिया गया है और पूरे मामले की जांच तहसीलदार हरिद्वार को सौंप दी गई है, जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढें
*हरिद्वार: रिश्वत लेते हुए पटवारी का वीडियो हुआ वायरल, देखें वीडियो*
हरिद्वार: रिश्वत लेते हुए पटवारी का वीडियो हुआ वायरल, देखें वीडियो


More Stories
उत्तरकाशी: राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ के रोवर-रेंजर ने की निपुण परीक्षा पास
उत्तरकाशी: महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ के छात्र-छात्राओं का 4 दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण/ प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न
नागरिकों की जिंदगी बेहतर बनाने में सहभागी बने अधिवक्ता: जस्टिस सूर्यकांत