उत्तरकाशी: उत्तराखंड स्काउट्स एंड गाइड्स के द्वारा आयोजित निपुण/राज्य पुरस्कार जांच शिविर दिनांक 7 अप्रैल 2026 से 11 अप्रैल 2026 में राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ के रोवर रेंजर इकाई के द्वारा प्रतिभाग कर जांच परीक्षा उत्तीर्ण की गई है।
इस शिविर में महाविद्यालय के ग्यारह रोवर रेंजर्स ने रोवर लीडर यशवंत सिंह एवं रेंजर्स लीडर अराधना राठौर के नेतृत्व में प्रतिभाग किया है।
रोवर क्रू में अरुण,साहिल,मंजीतपाल, लखविंदर और आदित्य तथा रेंजर्स दल में स्नेहा, सविता,किरन, काजल एवं ईशा ने भाग लिया।
रोवर लीडर यशवंत सिंह का कहना है कि यह शिविर सामान्यतः वर्ष में एक बार आयोजित किया जाता है, जिसमें महाविद्यालय स्तर पर स्वयंसेवियों के द्वारा की गई गतिविधियों का मूल्यांकन किया जाता है। स्वयंसेवियों की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य एवं प्राध्यापकगण ने स्वयंसेवियों को बधाई दी।


More Stories
जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर पत्रकारों ने जताया गहरा शोक
हरिद्वार: धर्म, संस्कृति की रक्षा में अखाड़ों की महत्वपूर्ण भूमिका – नितिन दास
महाविद्यालय बनास-पैठाणी में डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा एवं सतर्कता को लेकर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन