हरिद्वार: रोड़ी बेलवाला चौकी क्षेत्र में शुक्रवार को एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना लोगों ने पुलिस को दी।
सूचना मिलने पर नगर कोतवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास किए, किन्तु शव की शिनाख्त नहीं हो पायी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
जानकारी के मुताबिक रोड़ी बेलवाला चौकी क्षेत्र में एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव के आसपास चूडि़यां, कुछ सामान, व कीटनाशक दवा भी मिली। महिला के मुंह से झाग निकल रहा था। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला ने कीटनाशक खाकर जान दी है।
कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि पृथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। क्योंकि शव के पास में मिर्गी की दवा भी मिली है, इससे लगता है कि महिला बीमारी से भी पीडि़त रही होगी।
महिला की उम्र करीब 25-28 वर्ष प्रतीत हो रही है। शव की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।


More Stories
अमर शहीद कुशल कुंवर की 83 वीं पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री हिमन्त बिश्व शर्मा ने दी श्रद्धांजलि
कोटा: गुरु गोविंद विहार कोटा जंक्शन पर महाराणा प्रताप जयंती व सम्मान
हरिद्वार में 5211 किग्रा वजन के विशाल पारद शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न, 2000 से अधिक श्रद्धालु हुए शामिल