हरिद्वार: 02.07.2025 की रात्रि में कोतवाली मंगलौर पुलिस को 112 नंबर पर कॉलर द्वारा सूचना दी गई कि ग्राम लहबोली के पास ट्रैक्टर ट्रॉली से ₹4 लाख लूट लिए गए हैं!
सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मंगलौर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो पुलिस को बताया गया कि किसान मुजी (धान) बेचकर लौट रहे थे, तभी बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने ट्रैक्टर ट्रॉली रोककर ₹4 लाख छीन लिए।
पर पुलिस को शक वहीं से शुरू हो गया क्योंकि घटना जिस स्थान की बताई गई, वह घनी आबादी वाला इलाका था। लेकिन वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने किसी लूट की पुष्टि नहीं की।
सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर भी कोई संदिग्ध गतिविधि सामने नहीं आई।
पुलिस की कड़ाई से पूछताछ के दौरान कॉलर मुर्सलीन के बयान बदलने लगा। आखिरकार सच्चाई सामने आ ही गई।
दरअसल, मुर्सलीन और उसके साथी उत्तर प्रदेश के देवबंद से चार लाख रुपये का धान बेचकर लौट रहे थे। रास्ते में लहबोली से पहले ट्रैक्टर की एक बाइक से हल्की टक्कर हो गई। कहासुनी बढ़ी तो मुर्सलीन को सूझा क्यों न झूठी लूट की कहानी बनाकर बाइक सवारों को फँसाया जाए और किसानों का पैसा भी खुद रख लिया जाए
पुलिस टीम ने ट्रैक्टर के टूल बॉक्स से ₹4 लाख की रकम बरामद कर ली। इसके साथ ही दोनों ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज कर दिया गया और संबंधित व्यक्तियों का चालान काटकर विधिक कार्यवाही की गई।



More Stories
अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स में चमकीं आँचल: हाई जंप में तीसरा स्थान पाकर कॉलेज का नाम किया रोशन
संस्कृति स्कूल में 22वाँ वार्षिकोत्सव “EIRA” संपन्न: नन्हे बच्चों ने बिखेरा सपनों और रचनात्मकता का जादू
एथलेटिक्स प्रतियोगिता में धनौरी पी.जी. कॉलेज के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, जीते 7 पदक