हरिद्वार:एक विशेष समुदाय को लेकर विवादित बयानबाजी करने मामले में आज शहर कोतवाली पुलिस ने वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र त्यागी को नारसन बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया है। वसीम रिजवी को गिरफ्तार कर सीओ सिटी शेखर सुयाल अपनी गाड़ी में लेकर शहर कोतवाली पहुंचे।
वसीम रिजवी उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन हैं और उन्होंने हाल ही में मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म को अपनाया है। हरिद्वार में हुई तीन दिवसीय धर्म संसद में उन्होंने एक विशेष संप्रदाय को लेकर कुछ विवादित टिप्पणी की थी। जिसके बाद उनके खिलाफ शहर कोतवाली में हेट स्पीच मामले को लेकर मुकदमा दर्ज था।
हरिद्वार में हुई धर्म संसद में उन पर एक विशेष समुदाय को लेकर विवादित बयानबाजी करने का आरोप था। जिसके बाद उनके खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले को लेकर कल सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को नोटिस जारी किया था। जिसके बाद एक्शन में आई हरिद्वार पुलिस ने गुरुवार को वसीम रिजवी को गिरफ्तार कर लिया है।


More Stories
संतुलित भोजन, एक सामान्य व्यक्ति तथा खिलाडी की दिनचर्या को स्फूर्ति प्रदान कर स्वस्थ्य शरीर का निर्माण करता है- डॉ0 शिवकुमार चौहान
राजकीय महाविद्यालय नैनबाग ने किया नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज में विज्ञान जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ