हरिद्वार: एक विवाहिता की न्यूड फोटो व वीडियो उसके पति को भेजने का मामला सिडकुल थाना क्षेत्र से सामने आया है।
महिला की तहरीर पर पुलिस ने सगे भाईयों समेत तीन के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि यह काम विवाहिता के पुरूष मित्र द्वारा किया गया है। साथ ही मामला प्रेम प्रसंग का भी बताया जा रहा है।
विवाहिता के मुताबिक अहसान नाम का व्यक्ति कुछ दिन पूर्व उसके घर आया था। जहां उसका भाई दिलशान व गुलाम पहले से ही मौजूद थे। बताया कि कोल्ड ड्रिंक में उन्होंने उसे नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जब उसे होश आया तो उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। बताया कि किसी तरह वह अपने घर आयी।
इसी दौरान आरोपितों ने फोटो और वीडियो उसके पति को भेज दी। साथ ही गांव में भी इस बात की चर्चा कर दी। पुलिस ने महिला की तहरीर पर तीन के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर लिया है।
मामले में प्रेम प्रंसग की बात भी सामने आ रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


More Stories
महाविद्यालय बलुवाकोट मे हरेला पर्व के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
महाविद्यालय अगरोड़ा धारमंडल में उत्साह एवं पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मनाया हरेला लोक पर्व
गजा से चोरी किए गए माल सहित पुलिस ने शातिर चोरों को किया गिरफ्तार