नवल टाइम्स न्यूज़: आज दिनांक 09/05/2023 को रानीपुर नगर द्वारा विष्णुलोक कॉलोनी वार्ड नंबर 53 में संचालित श्री राधे श्याम टंडन सिलाई एवं संस्कार केंद्र का स्थापना दिवस समारोह बड़े उत्साह और हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।
दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। अध्यक्ष महेश्वरी जी ने सभी कार्यकर्ताओं और केंद्र की सभी बहनों को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी।
गायत्री मंत्र और हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इस शुभ अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार प्रकट किए और सभी शिक्षार्थी बहनों और शिक्षिकाओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। प्रसाद वितरित किया गया। कल्याण मंत्र कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
इस शुभ अवसर पर श्री वी के टंडन (पालक) श्री राजीव महेश्वरी जी (अध्यक्ष) श्री ए के श्रीवास्तव जी (कोषाध्यक्ष) श्री एस के गोयल (मंत्री) श्री सुनील पांडे जी (पार्षद, उपाध्यक्ष) श्री शिव नंदन जी सह मंत्री श्री पंकज जी (संरक्षक) श्रीमती भारती जी (शिक्षिका) और सभी शिक्षार्थी बहने उपस्थित रही।


More Stories
केन्द्रीय शगृहमंत्री अमित शाह ‘जन-जन की सरकार:चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में आज करेंगे प्रतिभाग ,मुख्यमंत्री धामी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा
रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, फैली सनसनी
मुख्यमंत्री धामी के मंत्रिमंडल की बैठक में 5 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर