राजकीय महाविद्यालय मरगूबपुर हरिद्वार में उत्तराखण्ड प्रदेश में प्रस्तावित जी-20 के बारे में जागरूकता हेतु आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों की श्रंखला के अन्तर्गत आज दिनांक 8 मई 2023 को पर्यावरण संरक्षण के विविध आयाम विषय पर विषय पर क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम की संयोजिका एसोसिएट प्रोफेसर डॉ शेफाली शुक्ला ने उद्घाटन सत्र में विधार्थियो को पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता तथा महत्व के सम्बन्ध में जागरूक किया तथा पर्यावरण को सुरक्षित रखने हेतु सफल प्रयास करने पर जोड़ दिया और बच्चों को इसके लिए जागरूक किया।
क्विज प्रतियोगिता में सर्वाधिक सही उत्तर देकर छात्र शोएब बीए तृतीय वर्ष ने प्रथम स्थान , आदिल बीए प्रथम वर्ष ने द्वितीय स्थान तथा छात्रा प्रियंका बीए द्वितीय वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।


More Stories
कोटा: दस दिवसीय संस्कृत सम्भाषण शिविर का शुभारम्भ
भारतीय ज्ञान परम्परा पर मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय और चमन लाल स्वायत्त महाविद्यालय द्वारा संयुक्त कॉन्फ्रेंस का आयोजन
सावक मंच ने सिटी मजिस्ट्रेट हरगिरी को सौंपा ज्ञापन, नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश और अर्धकुंभ कार्यों में पारदर्शिता की मांग