डीपी उनियाल नरेन्द्र नगर: भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी के नरेन्द्र नगर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया ।
प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी अपने एक निजी कार्यक्रम के तहत देवप्रयाग से गजा मातृछाया में पहुंचे , यहां पर भाजपा के लोगों ने मुलाकात कर माल्यार्पण करते हुए स्वागत किया। अपने गृह क्षेत्र में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारियों से पार्टी संगठन को मजबूत करने पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश के सभी जनपदों में बूथ स्तर से लेकर जनपद स्तर पर सभी मोर्चों के संगठनात्मक ढांचे पर कार्य किया जा चुका है ,बूथ कमेटी व पन्ना प्रमुख ही संगठन के मजबूत स्तम्भ हैं ।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के मुखिया पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं को विदेशों में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कार्ययोजना तैयार की है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को अभी से 2023 के स्थानीय निकाय चुनाव एवं 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए जुट जाना है ।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी टिहरी गढ़वाल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चतर सिंह, जनपद मंत्री गजेन्द्र सिंह खाती, भा ज पा नेता राजेन्द्र सिंह खाती, मंडल अध्यक्ष रतन सिंह रावत, मंडल महामंत्री ज्योति पंत, युवा नेता दिनेश सिंह खाती सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


More Stories
कैंटीन संचालक की हत्या मामले में पुलिस ने किया खुलासा, दो और आरोपितों को किया गिरफ्तार
हरिद्वार में हुआ मुल्तान जोत महोत्सव का आयोजन, मां गंगा के साथ खेली दूध की होली
श्री शिव महापुराण कथा के नौवें दिन प्रथम ज्योतिर्लिंग ‘श्री सोमनाथ जी’ की दिव्य कथा का हुआ भावपूर्ण वर्णन