- अत्याधुनिक तकनीकी सुविधाओं से लैस यह मीडिया केंद्र: डॉ चिन्मय पण्ड्या
हरिद्वार : वैरागी द्वीप स्थित शताब्दी समारोह स्थल पर अत्याधुनिक तकनीकी सुविधाओं से लैस इलेक्ट्रॉनिक मीडिया विभाग का भव्य अनावरण किया गया। इसका उद्घाटन गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे, आईजी राजीव स्वरूप और देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या द्वारा किया गया।
इस अवसर पर डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने बताया कि यह मीडिया केंद्र आधुनिक पत्रकारिता और डिजिटल संचार के माध्यम से युग ऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के विचारों एवं समारोह की गतिविधियों को वैश्विक स्तर पर प्रसारित करने में एक सेतु का कार्य करेगा।
गढ़वाल कमिश्नर ने शांतिकुंज के इन प्रयासों की सराहना करते हुए इसे प्रदेश के लिए गौरव बताया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी मयूर दीक्षित सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने भी इस हाई-टेक केंद्र की कार्यप्रणाली को सराहा। यह विभाग आगामी शताब्दी समारोह की सटीक और त्वरित कवरेज सुनिश्चित करने के साथ-साथ मानवतावादी शिक्षा के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने में सहायक सिद्ध होगा।


More Stories
कोटा: 22अप्रैल2026 को संस्कार भारती द्वारा संपूर्ण देश में मनाया जाएगा “भू- अलंकरण दिवस”
हरिद्वार: मुख्यमंत्री धामी ने स्वामी परमानन्द गिरि जी महाराज की 71वीं संन्यास जयंती कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ
लोकसभा में महिला आरक्षण लागू करने से संबंधित संशोधन प्रस्ताव पारित न हो पाने पर अरविन्द सिसोदिया का तीखा प्रहार