अभिनव कौशिक, हरिद्वार: भेल, हरिद्वार स्थित शिवालिक नगर पालिका परिषद के कार्यालय में पिछले कई माह से बिजली चोरी हो रही थी और बिजली चोरी की सूचना भेल अधिकारियों व कर्मचारियों को लगातार मिल रही थी।
भेल अधिकारियों को मिल रही सूचना के आधार पर आज तड़के भेल के विद्युत विभाग से जुड़े अधिकारियों ने बीएचईएल निरिक्षण दल द्वारा शिवालिक नगर पालिका परिषद में छापा मारकर बीएचईएल से ली गई विद्युत आपूर्ति लाइन से विद्युत मीटर के इनकमिंग सप्लाई मे से अनाधिकृत रूप से टैपिंग करके बिजली चलाई जाती हुई पाई गई।
निरीक्षण दल द्वारा उक्त आपत्तिजनक कनेक्शन को हटाकर विद्युत विच्छेदन कर दिया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही पर सम्यक विचार कर शिवालिक नगर पालिका के विरुद्ध समुचित कार्यवाही सुनिश्वित की जाएगी।
एनटीन्यूज़(नवल टाइम्स न्यूज़) राष्ट्र के प्रति समर्पित एक निष्पक्ष वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारी आस्था राष्ट्र के प्रति समर्पित है। लिहाजा इस पोर्टल का संचालन भी हम बतौर मिशन ही कर रहे हैं ।
हम भारत की एकता, अखंडता तथा संप्रभुता की रक्षा के लिए दृढ़ता से संकल्पित हैं। ख़बरों के प्रकाशन में हम निष्पक्षता के साथ पत्रकारिता धर्म का पालन करते हैं। निष्पक्षता एवं निर्भीकता हमारी पहचान है।
अवैतनिक और स्वैक्षिक सेवा करने वाले संवादाता इस न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड हैं।
पोर्टल www.navaltimes.in पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरूरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्यों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाताओं ,लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
contact : Sanjeev Sharma
Whatsapp number : 9897106991
Email navaltimes@gmail.com
More Stories
“हिमालयन 02-द टिहरी लेक फेस्टिवल” में युवाओं को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का मंच- सुबोध उनियाल
हरिद्वार: एसएमजेएन कॉलेज में हुआ इको फ्रेंडली होली का आयोजन
हरिद्वार: होली के दिन रंग लगाने को लेकर खूनी संघर्ष दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, कई घायल