हरिद्वार: जनपद हरिद्वार से एक विवाहिता की जहरीला पदार्थ खाने के बाद मौत का मामला सामने आया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को शव के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें महिला ने अपनी मौत का जिम्मेदार पति और ससुराल पक्ष के लोगों को ठहराया है।
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल में भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार लक्सर कोतवाली क्षेत्र के खड़ंजा कुतुबपुर गांव निवासी मोमिना पुत्री सलीम का निकाह वर्ष 2007 में कलियर के महमूदपुर गांव निवासी इरफान पुत्र रिफाकत के साथ हुआ था। शादी के बाद उनके दो बेटे और एक बेटी हैं। सोमवार की रात मोमिना की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई।
मामले की सूचना पड़ोसियों ने उसके मायके वालों को दी। मौके पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल पक्ष को मौत का जिम्मेदार ठहराया है। महिला के भाई का आरोप है कि मोमिना को लम्बे समय से दहेज के लिए प्रताडि़त किया जा रहा था, जिसके बाद उन्होंने कई बार ससुराल पक्ष की मांग पूरी भी की। भाई ने बताया कि मोमिना का पति पिछले एक वर्ष से बीमार चल रहा है। उसके जेठ और जेठानी उसका उत्पीड़न कर रहे थे।
पुलिस के अनुसार शव के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।



More Stories
18 अक्टूबर को होगा अशोक स्तंभ का लोकार्पण तथा स्वाधीनता के पथिक हरिद्वार के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पुस्तक का विमोचन
धनौरी पी.जी. कॉलेज की ‘एक पहल समिति’ ने दौलतपुर और बहादराबाद में चलाया करियर काउंसलिंग अभियान, विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र
धनौरी पी.जी. कॉलेज में ‘विकसित भारत @2047’ प्रतियोगिताओं का भव्य समापन, राज्य मंत्री नितिन गौतम ने विजेताओं को किया पुरस्कृत