October 17, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

धनौरी पी.जी. कॉलेज में ‘विकसित भारत @2047’ प्रतियोगिताओं का भव्य समापन, राज्य मंत्री नितिन गौतम ने विजेताओं को किया पुरस्कृत

हरिद्वार, 16 अक्टूबर 2026: धनौरी पी.जी. कॉलेज, धनौरी में ‘मेरे सपनों का भारत–विकसित भारत @2047’ अभियान के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में उत्तराखंड के राज्य मंत्री श्री नितिन गौतम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) विजय कुमार एवं प्रबंध समिति के सचिव श्री आदेश कुमार ने मुख्य अतिथि श्री नितिन गौतम का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि युवा शक्ति विकसित भारत के संकल्प को साकार करने और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा एवं रचनात्मकता के माध्यम से देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

समारोह में चित्रकला, रंगोली, खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मेडल, ट्रॉफी एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रबंध समिति के सचिव श्री आदेश कुमार, निदेशक डॉ. इवान्शु सैनी तथा महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) विजय कुमार ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम का संयोजन सांस्कृतिक समिति की प्रभारी डॉ. करिश्मा तोमर एवं उपप्रभारी डॉ. श्वेता त्यागी ने किया, जबकि डॉ. हरीश रावत ने कुशल मंच संचालन किया। समारोह में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

About The Author