हरिद्वार। वरिष्ठ भाजपा नेता व लक्सर के पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने सोमवार को कनखल स्थित श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी में सर्दी के दृष्टिगत महिलाओं को कंबल वितरित किए।
इससे पूर्व विगत सप्ताह भी संजय गुप्ता ने कनखल स्थित श्री वाल्मीकि आश्रम में महिलाओं को 500 सौ कंबल वितरित किए थे। कंबल पाकर महिलएं खुश नजर आई और उन्होंने संजय गुप्ता के अच्छे स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की।
कंबल वितरण के दौरान संजय गुप्ता ने कहाकि एक-दूसरे की मदद करना ही सनातन धर्म सिखाता है। प्रत्येक मनुष्य में नारायण का निवास है। इसी कारण नर सेवा को नारायण सेवा कहा गया है।
उन्होंने कहा कि भीषण सर्दी का आरम्भ हो चुका है। इस कारण लोगों को सर्दी से बचाने के लिए उन्होंने कंबल वितरण किए हैं। उन्होंने कहाकि गरीबों को सर्दी से बचाने के लिए यह सिलसिला जारी रहेगा। इस दौरान उन्होंने 500 सौ कंबल वितरित किए।
इस दौरान अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष व श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के श्री मंहत रविन्द्र पुरी महाराज ने संजय गुप्ता के इस पुनीत कार्य के लिए उन्हें साधुवाद देते हुए उनके कार्य की प्रशंसा की।
उन्होंने कहाकि नर सेवा कर संजय गुप्ता नारायण की सेवा में सर्दव तत्पर रहते हैं और उनका सेवा कार्य लगातार जारी रहता है। उन्होंने संजय गुप्ता को इस कार्य के लिए साधुवाद दिया।


More Stories
पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खण्डूरी के निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक, 20 मई अन्त्येष्टि के दिन समस्त कार्यालय बन्द, आदेश जारी
महाविद्यालय नैनबाग में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का निधन, प्रदेश में शोक की लहर