हरिद्वार: हरिद्वार-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर सर्वानंद घाट के पास बड़े वाहन ने एक गाय और एक नंदी को टक्कर मार दी, जिसमें कई घंटे बीत जाने के बाद भी शासन प्रशासन और एनएचएआई की उदासीनता साफ दिखाई दे रही है।
नंदी ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया और गाय की टांग टूट गई। जिसके बाद गाय हाईवे के डिवाइडर पर बैठ गई। लेकिन कई घंटे बीच जाने के बाद भी अब तक शासन प्रशासन नही की तरफ से कोई एक्शन नहीं लिया गया।
गौ सेवक अनिकेत गिरी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि लगभग शाम 6:00 बजे उनको यहां हादसे की सूचना मिली थी जिसके बाद लगातार वह घटनास्थल पर बने हुए हैं और विभाग को सूचित करने के बाद भी रात 11 बजे तक उनके पास कोई नहीं पहुंचा और ना ही इनको वहां से हटाने और उपचार देने का कोई काम किया गया।
उन्होंने कहा कि जो सरकारें गाय और धर्म के नाम पर वोट मांगती हैं, वह लोगों को भ्रमित कर रही हैं। गायों के नाम पर देश में राजनीति बंद होनी चाहिए।साथ ही उन्होंने यह भी मांग की की हरिद्वार में गायों के प्रति सरकार की उदासीनता खत्म होनी चाहिए और गायों के संरक्षण और संवर्धन के लिए जल्द ही हरिद्वार में एक बड़ी सरकारी गौशाला बननी चाहिए।


More Stories
कोटा: भगवान श्री नर्मदेश्वर जी की प्राण प्रतिष्ठा की तीसरी वर्षगांठ का आयोजन
धनौरी पी.जी. कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता जागरूकता क्लब द्वारा निबंध प्रतियोगिता आयोजित
कला कन्या महाविद्यालय कोटा में पब्लिक स्पीकिंग और प्रेजेंटेशन स्किल्स की कला एवं व्यक्तित्व विकास विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित