हरिद्वार: सिडकुल कर्मचारी का मजाक साथी कर्मचारी पर पड़ा भारी कर्मचारी की मौत के साथ साथ सदमे में मृतक के पिता की भी हुयी मौत।
ऐसा ही एक मामला बीते 23 अप्रैल को हरिद्वार के सिडकुल में सामने आया, जहां एक कर्मचारी ने अपने सहकर्मियों के गुदा में मजाक-मजाक में एयर प्रेशर पाईप डाल दिया। जिससे उसकी आंत और लीवर फट गए।
गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां लम्बे इलाज के बाद युवक की मौत हो गई। मृतक की मां की ओर से आरोपी युवक के खिलाफ सिडकुल थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक हरिद्वार के औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल स्थित सी एण्ड एस इलैक्ट्रानिक्स प्रा. लिमिटेड में काम करने वाले एक कर्मचारी सचिन ने अपने सहकर्मी मोनू सिंह के गुदा स्थल में एयर प्रेशर का पाईप डाल दिया। जिससे युवक की आंतों व लीवर को गंभीर चोट पहुंची। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल भर्ती कराया गया। जहा लंबे चले इलाज के बाद मोनू की मौत हो गई। ये खबर जैसे ही उसके परिजनों को लगी, सदमे मेें मोनू के पिता की भी मौत हो गई।
मृतक मोनू के परिजनों की ओर से हत्यारोपी सचिन पुत्र जगराम सिंह निवासी ग्राम भटियाना खुशहालपुर थाना धामपुर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश के खिलाफ सिडकुल थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है।


More Stories
हरिद्वार: जीएसटी कार्यालय के डाटा क्लर्क को 20 हजार की रिश्वत लेते,विजलेंस ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार
राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में वार्षिक सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित
हरिद्वार: धनौरी पीजी कॉलेज में ‘विज्ञान जागरूकता सप्ताह’ के दूसरे दिन भाषण प्रतियोगिता का आयोजन