हरिद्वार: जनपद हरिद्वार में लक्सर क्षेत्र भोगपुर स्टोन क्रेशर के एक स्वामी पर 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप स्टोन क्रेशर को लीज पर लेने वाले ने लगाया है।
आरोप है कि स्टोन क्रेशर को किराए पर लेने वाले व्यक्ति से बिना बताए किसी और को किराए पर दे दिया। अब स्टोन क्रेशर का मालिक न तो स्टोन क्रेशर दे रहा है ना ही उसकी सिक्योरिटी का पैसा वापस कर रहा है, मजबूर होकर पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
मिली जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति ने भोगपुर के बाणगंगा के पास एक स्टोन क्रशर को एक साल के लिए किराए पर लिया था और 25 लाख रुपये सिक्योरिटी के तौर पर दिए थे।
इस बीच खनन बंद होने के कारण स्टोन क्रेशर भी बंद हो गया। आरोप है कि इसका लाभ उठाकर क्रेशर स्वामी ने स्टोन क्रेशर को बिना किसी सूचना के किसी और को किराए पर दे दिया। जब पीड़ित को इस बात का पता चला तो उसने क्रेशर स्वामी से अपने पैसे वापस मांगे लेकिन उसने देने से इनकार कर दिया।
पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है।



More Stories
राजकीय महाविद्यालय नानकमत्ता में स्थापना दिवस एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
लक्सर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, करीब 10 कुंतल मिलावटी खाद्य पदार्थ किया नष्ट
हरिद्वार में 12 से 14 अक्टूबर तक जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण