हरिद्वार: घर से स्कूल गए एक किशोर के घर वापस नहीं पहुंचने पर। परिजनों ने कोतवाली में पहुंचकर उसके अपहरण की तहरीर पुलिस को देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलौर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मखदुमपुर निवासी संजय कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 11 नवंबर को उनका पुत्र संपूर्ण उम्र 16 वर्ष घर से स्कूल के लिए गया था।
लेकिन देर शाम तक भी घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने उसकी तलाश के लिए उसके दोस्तों और आसपास रिश्तेदारों में तलाश की लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। परेशान परिजनों ने मंगलवार को मंगलौर कोतवाली पहुंचकर पुत्र के अपहरण की तहरीर पुलिस को देकर मुकदमा दर्ज कराया।
मंगलौर कोतवाल शांति कुमार गंगवार ने बताया कि पिता की तहरीर पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर किशोर की तलाश तेज कर दी गई है। जल्द ही लापता किशोर को बरामद कर लिया जाएगा।


More Stories
राष्ट्रप्रथम का भाव विपक्ष को भी शिरोधार्य करना चाहिए — अरविन्द सिसोदिया
कोटा: कला कन्या महाविद्यालय,की छात्रा खुशी को वूशू प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतने पर किया सम्मानित
हरिद्वार: मीठीबेरी महाविद्यालय में क्विज़ प्रतियोगिता एवं साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन