हरिद्वार: घर से स्कूल गए एक किशोर के घर वापस नहीं पहुंचने पर। परिजनों ने कोतवाली में पहुंचकर उसके अपहरण की तहरीर पुलिस को देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलौर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मखदुमपुर निवासी संजय कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 11 नवंबर को उनका पुत्र संपूर्ण उम्र 16 वर्ष घर से स्कूल के लिए गया था।
लेकिन देर शाम तक भी घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने उसकी तलाश के लिए उसके दोस्तों और आसपास रिश्तेदारों में तलाश की लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। परेशान परिजनों ने मंगलवार को मंगलौर कोतवाली पहुंचकर पुत्र के अपहरण की तहरीर पुलिस को देकर मुकदमा दर्ज कराया।
मंगलौर कोतवाल शांति कुमार गंगवार ने बताया कि पिता की तहरीर पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर किशोर की तलाश तेज कर दी गई है। जल्द ही लापता किशोर को बरामद कर लिया जाएगा।


More Stories
धनौरी पी.जी. कॉलेज में प्राचार्य प्रो. (डॉ.) विजय कुमार ने Research Proposal Writing पर दिया महत्वपूर्ण व्याख्यान
हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में समूह चर्चा-सह-वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित