हरिद्वार, 23 मार्च26: भूपतवाला निवासी स्वामी गोपालाचार्य ने आश्रम को खुर्दबुर्द करने का आरोप लगाया है। प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए स्वामी गोपालाचार्य ने आरोप लगाया कि आश्रम और मंदिर से मूर्ति हटाकर जिम का संचालन किया जा रहा है।
स्वामी गोपालाचार्य ने बताया कि उनके गुरू ब्रह्मलीन स्वामी मधुसूदनाचार्य ने श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर राजीव नयन आनंद आश्रम का निर्माण किया था। गुरूदेव के ब्रह्मलीन होने के बाद कुछ लोगों ने आश्रम और मंदिर से मूर्तियां हटा दी हैं और जिम का संचालन कर रहे हैं। पूजा पाठ के कार्यो को भी बाधित किया जा रहा है।
उन्होंने प्रबंधक एवं ट्रस्टीयों पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि आश्रम और मंदिर की संपत्ति को बेचने की तैयारी की जा रही है। स्वामी गोपालाचार्य ने कहा कि इस संबंध में जिलाधिकारी से भी शिकायत की गयी है।
प्रशासन को पूरे मामले की जांच कर उचित कार्यवाही करनी चाहिए। स्वामी गोपालाचार्य ने कहा कि आश्रम और मंदिर को बचाने के लिए वे संघर्ष करते रहेंगे।


More Stories
राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट, पिथौरागढ़ में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए छात्र संघ चुनाव 2026 की प्रक्रिया प्रारम्भ
राजकीय महाविद्यालय मजरा महादेव में चित्रकला व स्लोगन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पर विद्या भारती रचेगी विश्व कीर्तिमान, 25 सितंबर को कुंभनगरी हरिद्वार सहित देशभर में होगा सामूहिक गायन