हरिद्वार: सांपो का आबादी क्षेत्र में निकालना लगातार जारी है ऐसा ही एक मामला हरिद्वार हिल बाईपास रोड स्थित हनुमान मंदिर में देखने को मिला ।
जानकारी देते हुए समाजसेवी व व्यापारी नेता विक्की तनेजा ने बताया कि घटना कल 14 अक्टूबर 2023 की है जब हरिद्वार हिल बायपास रोड स्थित हनुमान मंदिर में सांप घुस जाने से भय का माहोल उत्पन हो गया। वैसे देखने में यह अजगर प्रतीत हो रहा है।
वहीं समझदारी और सूझ बूझ दिखाते हुए शहर ज्वालापुर व्यापारमंडल के व्यापारी अंकित खुराना ने बिना समय गवाए तुरंत वन विभाग कार्यालय जाकर इसकी सूचना वन विभाग को दी।
वन विभाग ने भी तत्वरता दिखाते हुए मंदिर परिसर से सांप को पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया, अन्यथा सांप मंदिर परिसर में आने जाने वाले भक्तो को काटने से बड़ी घटना घटित हो सकती थी।
अंकित खुराना और मंदिर के पुजारी ने वन विभाग का तुरंत कार्यवाही के लिए आभार प्रकट किया।


More Stories
आँपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी, 30 कालनेमि ढोंगी बाबाओ को किया गिरफ्तार
कुंभ मेला-2027: मेलाधिकारी ने अधिकारियों को सभी तैयारियों में तेजी लाने के दिये निर्देश
कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने समता दिवस के रूप में मनाया स्वतंत्रता सैनानी बाबू जगजीवन रामजी का 118वां जन्मदिवस