देवभूमि पूर्व-सैनिक कल्याण समिति, हरिद्वार द्वारा उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला के अवसर पर वृक्षारोपण किया गया ।
समिति के सदस्यों द्वारा बीएचईएल, हरिद्वार और टिहरी विस्थापित कॉलोनी के मध्य वृक्षारोपण किया गया ।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष श्री दिनेश चंद्र सकलानी ने कहा कि समिति द्वारा पूरे माह में लगभग 500 वृक्ष लगाने की योजना है जिसमें फलदार एवं छायादार दोनों प्रकार के पेड़ लगाए जाएंगे ।
इसी कड़ी में दिनांक 17.07.2022 को भी इसी स्थान पर वृक्षारोपण कार्यक्रम जारी रखा जाएगा ।
इस अवसर पर विजय शंकर चौबे, मुकेश कुमार चंदोलिया, ब्रह्मस्वरूप शर्मा, प्रकाश चंद्र भट्ट, शिव नंदन, मनोज भट्ट, रमेश गौड़, राम अवतार शर्मा, शंभू बैठा, जितेंद्र असवाल, सतेश्वर बडोनी, ओम प्रकाश थापा, सुभाष खाती आदि मौजूद थे ।
एनटीन्यूज़(नवल टाइम्स न्यूज़) राष्ट्र के प्रति समर्पित एक निष्पक्ष वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारी आस्था राष्ट्र के प्रति समर्पित है। लिहाजा इस पोर्टल का संचालन भी हम बतौर मिशन ही कर रहे हैं ।
हम भारत की एकता, अखंडता तथा संप्रभुता की रक्षा के लिए दृढ़ता से संकल्पित हैं। ख़बरों के प्रकाशन में हम निष्पक्षता के साथ पत्रकारिता धर्म का पालन करते हैं। निष्पक्षता एवं निर्भीकता हमारी पहचान है।
अवैतनिक और स्वैक्षिक सेवा करने वाले संवादाता इस न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड हैं।
पोर्टल www.navaltimes.in पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरूरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्यों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाताओं ,लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
contact : Sanjeev Sharma
Whatsapp number : 9897106991
Email navaltimes@gmail.com
More Stories
राजकीय कन्या महाविद्यालय ,कैथून कोटा में योग एवं मेडिटेशन सत्र आयोजित किया गया
उत्तरकाशी: महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में हर घर तिरंगा अभियान-2026 के चतुर्थ दिवस ‘पेंटिंग्स ऑन वॉल’ प्रतियोगिता आयोजित
नैनीताल: महाविद्यालय कोटाबाग में ए.बी.एस.एस. साप्ताहिक कार्यक्रम श्रृंखला के प्रथम दिन “संवाद प्रतियोगिता” आयोजित