हरिद्वार: हरिद्वार के रोशनाबाद में नाबालिग हॉकी खिलाड़ी से दुष्कर्म करने के आरोपी कोच की सेवा समाप्त कर दी गई है। इतना ही नहीं उसे जारी सर्टिफिकेट भी निरस्त कराने की अनुशंसा की गयी है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने सोमवार को हरिद्वार पहुंचकर पीड़िता और उसके परिजनों से मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
मीडिया से बात करते हुए खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि यह अक्षम्य घटना है और आरोपी कोच ने अपने पेशे को कलंकित किया है। उन्होंने कहा कि तत्काल प्रभाव से आरोपी कोच की संविदा नियुक्ति खत्म कर दी गई है।
इसके अलावा विभाग साई को एक पत्र भेजकर आरोपी कोच को विभिन्न संस्था द्वारा जारी किए गए कोचिंग सर्टिफिकेट आदि भी निरस्त करने का अनुरोध करेगा।
खेल मंत्री ने कहा कि आरोपी के खिलाफ एक सार्वजनिक नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा जिससे भविष्य में देश में कहीं भी उसे बतौर कोच काम ना मिल सके।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने मामले की जांच कर रही पुलिस टीम से फॉरेंसिक व अन्य सभी तरह के साक्ष्य एकत्र कर आरोपी के खिलाफ मजबूत केस तैयार करने के निर्देश भी दिए।



More Stories
बारिश के बीच भी जारी रही तैयारियों की समीक्षा, मौके पर ही तय किए गए सुधार और व्यवस्थाओं से जुड़े जरूरी कदम
राज्यपाल ने हरिद्वार में 52वें अखिल भारतीय प्राच्यविद्या सम्मेलन का उद्घाटन किया
विधानसभा निर्वाचन-2027 की तैयारियां की तेज, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों एवं एसडीएम के साथ की बैठक