हरिद्वार: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरीश रावत ने प्रशासन पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।
उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा है कि राज्य के विभिन्न भागों से हमारे कार्यकर्ताओं के #उत्पीड़न किये जाने की सूचनाएं आ रही हैं।
मैं प्रशासन तंत्र को सावधान करना चाहता हूं! राजनीतिक कारणों से यदि हमारे कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया गया तो समय हमारा भी आयेगा।
इस चुनाव के परिणाम तो बक्शे में हैं। मगर एक बात जो साफ दिखाई दे रही है कि कांग्रेस पूरे राज्य भर में उत्साहित है।
2027 में कांग्रेस की वापसी कार्यकर्ताओं का यह उत्साह सुनिश्चित करेगा और कांग्रेस सत्ता में आएगी तो यह उत्पीड़न कर्ता अधिकारी, यदि कार्यकर्ताओं ने चिन्हित कर दिए तो बड़ी मुश्किल होगी!! कांग्रेस ने कभी इस सोच से काम नहीं किया, मगर घाव की पीड़ा के कारण ऐसे अधिकारी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के नजर में खटकते रहेंगे।



More Stories
गजा: राजकीय इंटर कॉलेज पोखरी व सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को किया गया पुरस्कृत
उत्तरकाशी: महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में बौद्धिक संपदा अधिकार विषय पर व्याख्यान श्रृंखला के अंतर्गत व्याख्यान का आयोजन
पैठाणी: राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का शुभारंभ